पत्नी को फांसी पर लटकाने का आरोप, वांछित पति गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फंदे पर लटकाने का आरोप, निजामाबाद पुलिस ने नहर पुलिया से दबोचा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुद्धसेनपुर गांव में पत्नी को कथित तौर पर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटकाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश यादव (33) पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल यादव के रूप में हुई है। उसे गुरुवार सुबह मोलनापुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, बुद्धसेनपुर निवासी शशिकला पत्नी राकेश यादव ने 23 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि 9 सितंबर की रात करीब नौ बजे उसके पति राकेश यादव ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे फांसी पर लटका दिया। शिकायत के आधार पर निजामाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 के तहत धारा 85, 109(1) और 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
नहर पुलिया से हुई गिरफ्तारी
वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश यादव को मोलनापुर नहर पुलिया से सुबह करीब 7:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पहले से भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में निजामाबाद थाने में मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *