विश्वकर्मा पूजन उत्सव पर शस्त्रागार में गूंजे मंत्र, पुलिस लाइन में शास्त्रों व वाहनों की हुई पूजा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ पूजन, अधिकारियों ने किया सुख-शांति और समृद्धि की कामना

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों के साथ ही पुलिस वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने शस्त्रागार में पहुंचकर शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


विश्वकर्मा पूजा के दौरान पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले शस्त्रों, वाहनों और तकनीकी संसाधनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की मंगलकामना भी की गई। आयोजन के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *