सुबाष निषाद हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


नाले में गिराकर हत्या करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी सुबाष निषाद हत्याकांड में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह भैरवदासपुर पुलिया के पास से आरोपी भुलेन्द्र गौड़ (28) पुत्र फूलचन्द, निवासी सारंगपुर गांव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सुबह करीब 9:55 बजे की गई।
पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात सारंगपुर गांव निवासी बिन्दु देवी पत्नी सुबाष निषाद ने महराजगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया कि उनके पति सुबाष निषाद (45) की भुलेन्द्र गौड़ और एक अज्ञात व्यक्ति ने नाले में गिराकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 240/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला पंजीकृत किया था।
अभियान के तहत पुलिस ने की गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और भुलेन्द्र गौड़ को भैरवदासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *