अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का चुनाव संपन्न, सूरज तेजस्वी बने अध्यक्ष और अंगद यादव जिलामंत्री निर्वाचित

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


कृषि भवन सिधारी में हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन, कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, जनपद शाखा आजमगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कृषि भवन, सिधारी परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में सूरज तेजस्वी को अध्यक्ष और अंगद यादव को जिलामंत्री निर्वाचित किया गया। अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और विभागीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय मौजूद रहे। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के संरक्षण, संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
द्विवार्षिक चुनाव में सूरज तेजस्वी को अध्यक्ष, ज्ञानशीष यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंगद यादव को जिलामंत्री, अभिनव मौर्य को कोषाध्यक्ष और संगीता कुमारी को संगठन मंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अधिवेशन का समापन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ाने तथा कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *