
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पैतृक आवास जिवली पहुंचे डिप्टी सीएम, सुरक्षा को लेकर हाईवे से गांव तक पुलिस का कड़ा पहरा
हिंदी न्यूज़ 24
बरदह/आजमगढ़। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पैतृक गांव जिवली पहुंचे। यहां उन्होंने विनोद राय की दिवंगत मां स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और गहरा दुख व्यक्त किया।
डिप्टी सीएम ने राय परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। परिवार के सदस्यों से बारी-बारी से मुलाकात कर काफी देर तक बातचीत भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।
डिप्टी सीएम के जिवली आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गंभीरपुर से जिवली तक ठेकमा, बरदह, भीरा, सरायमोहन और हाईवे के प्रमुख स्थानों एवं बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। जिवली गांव में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, सीओ फूलपुर समेत प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम मार्टिनगंज बलराम गुप्ता, तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय, ठेकमा बीडीओ इन्द्रिश अली समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी व्यवस्था में जुटे रहे।
जिले के कई थानों के थानाध्यक्षों के साथ पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी और एलआईयू टीम तैनात रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर लगाया गया था।
इस दौरान पूर्व सांसद संगीता आजाद, नीलम सोनकर, पूर्व विधायक वंदना सिंह, आजाद अरिमर्दन, रमेश सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जयनाथ सिंह, राजेश सिंह महुआरी, सौरभ सिंह बीनू, मंजू देवी, ऋषिकांत राय, राजेश सरोज समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।