चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले समेत अन्य मुद्दों पर गरजी आजाद समाज पार्टी, किया प्रदर्शन, दिया धरना

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गोंडा-अयोध्या हत्याकांड की जांच से लेकर 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रकरण तक उठाई आवाज, चार सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आजमगढ़ इकाई ने बुधवार को आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर विभिन्न मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या का मामला उठाया गया। पार्टी के अनुसार, पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की घटना सामने आई थी। पार्टी ने दावा किया कि हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में घटना के दौरान मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच और लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी शामिल रही।
इसके अलावा पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट शेषनाथ राव, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, एडवोकेट संजय कुमार, जिला संयोजक एएसडीके आजमगढ़, एडवोकेट एके आनंद (मंडल प्रभारी भाईचारा), एडवोकेट सहिलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष एएसपी, जनार्दन एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *