17 सितंबर को फूलपुर में होगा जिला आर्य सम्मेलन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


मातादीन आर्य समाज विद्यालय में जुटेंगे जिलेभर के आर्य समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और सदस्य

हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर। आजमगढ़। आजमगढ़ का जिला आर्य सम्मेलन 17 सितंबर, बृहस्पतिवार को मातादीन आर्य समाज विद्यालय फूलपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन दिन में 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उप प्रधान आचार्य पंकज आर्य का शुभ आगमन होगा।
सम्मेलन को लेकर जिले के विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और सदस्यों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है। आयोजकों ने सभी संबंधित लोगों से समय से पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अंतरंग सदस्य महात्मा राजेंद्र मुनि ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि जिला आर्य सम्मेलन में जिले के आर्य समाजों से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधि और सदस्य शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *