आजमगढ़ के दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


देवगांव थाने में तैनात राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को मिली पदोन्नति, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
पुलिस कार्यालय में समारोहपूर्वक लगाया गया निरीक्षक पद का स्टार, अधिकारियों ने जताया भरोसा—ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से बढ़ाएंगे विभाग का गौरव

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। जनपद पुलिस में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


पदोन्नति पाने वालों में देवगांव थाने में तैनात राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली से आगे भी विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। आजमगढ़ पुलिस परिवार ने भी दोनों पदोन्नत निरीक्षकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *