सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

जीयनपुर कोतवाली के छत्तरपुर खुशहाल गांव की घटना


आजमगढ़। जनपद के सगड़ी क्षेत्र स्थित जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत छत्तरपुर खुशहाल गांव में सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी अजय यादव का दो वर्षीय पुत्र अयान रविवार दोपहर घर में था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


बताया गया कि अयान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *