एक छत के नीचे ही होंगी अब 50 तरह की जांच, मरीजों को मिलेगी सुविधा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


जीयनपुर सीएचसी परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन, पूर्व विधायक वंदना सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

हिंदी न्यूज़ 24
सगड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर परिसर में मंगलवार को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन पूर्व विधायक वंदना सिंह ने फीता काटकर किया। लाखों रुपये की लागत से तैयार हुई इस यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को अब विभिन्न जांचों के लिए दूसरे स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।
उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की आवश्यक जरूरतों को लेकर संवेदनशील है। स्वास्थ्य, सड़क और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सीएचसी परिसर में पब्लिक हेल्थ यूनिट शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीबीसी, एलएफटी, केएफटी समेत 50 जांच की सुविधा
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफएम सिद्दीकी और बीपीएम उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि यूनिट में एक ही छत के नीचे करीब 50 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। इनमें सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, यूरिन टेस्ट और एचआईवी समेत अन्य आवश्यक जांच शामिल हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पूर्व विधायक ने परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
इस अवसर पर डॉ. हिमांशु रंजन, हिमांशु राय, यूपी राव, डॉ. माया, कुसुम राव, मुकेश शुक्ला, बृजभूषण पांडेय, अखिलेश पांडेय, अखिलेश शर्मा, सीमा रानी, बिंदु, हिमांशु सिंह, डॉ. राजीव वर्मा और सुनीता राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *