मारपीट के मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने और सुरक्षा की मांग, एसपी को दिया प्रार्थना पत्र

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम

रौनापार थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव का मामला पीड़िता पहुंची एसपी दरबार
आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र के एक मारपीट प्रकरण में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे में घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं बढ़ाने, आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।


पीड़िता पूनम देवी पत्नी सुरेश यादव, निवासी ग्राम मिश्रौली, थाना रौनापार ने आरोप लगाया है कि 9 जुलाई 2026 की सुबह खेत में पशु बांधने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं तथा बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।


प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं नहीं लगाई गईं। साथ ही मुख्य आरोपित के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न होने और लगातार जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही गई है।
पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित धाराएं बढ़ाने, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *