बिस्तर पर सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में तोड़ा दम
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव में सोमवार की देर रात बिस्तर पर सो रहे 32 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, कन्हैया एक सितंबर की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे उन्हें बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। सांप के डसने का आभास होते ही उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
हालत गंभीर होने पर परिजन कन्हैया को मुकर्रम अस्पताल ले गए। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में कन्हैया ने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई राजन ने कंधरापुर थाने में घटना की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *