एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस मनाया, दिलाई निष्ठा की शपथ

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण


दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, सम्मान समारोह का भी आयोजन

हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर स्थित एलआईसी कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शपथ और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
शाखा प्रबंधक ने कहा कि आधुनिक दौर में बीमा व्यक्ति और परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमाधारक देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को निगम के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। वरिष्ठ विकास अधिकारी बाल गोबिंद यादव ने कहा कि एलआईसी लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ देश के विकास में भी योगदान कर रही है। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी और अभिकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *