
भाजपा जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना पर कार्यशाला
हिंदी न्यूज़ 24 उदयराज शर्मा
आजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर जिला कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। जिला प्रभारी अशोक सिंह मुख्य अतिथि रहे।
अशोक सिंह ने कहा कि मंडल स्तर पर नियमित प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से निर्धारित कार्यक्रम समय से पूरा करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान घनश्याम पटेल, देवेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, पवन सिंह मुन्ना, आनंद सिंह, विभा बरनवाल, विपिन राय, सिद्धार्थ राम सिंह, विवेक निषाद, जितेंद्र राय और सुजीत सिंह टीका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।