
रात में टूटकर गिरे तार में दौड़ रहा था करंट, मेडिकल कॉलेज के बाद मंडलीय अस्पताल में तोड़ा दम
हिंदी न्यूज़ 24 शैलेश कुमार सिंह
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत जाते समय टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रस्तीपुर निवासी अंबुज विश्वकर्मा (32) फर्नीचर का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह खेत जा रहा था। घर से कुछ दूर रास्ते में रात में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने उसे तार से अलग कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अंबुज दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।