बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से किया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर

– महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में गम्भीरपुर पुलिस की पहल

– दहेज, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता का संदेश

 आजमगढ़। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर शासन के निर्देष पर जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को  गंभीरपुर थाना के गोमाडीह गांव में आयोजन हुआ। इसके तहत महिलाओं को दहेज, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न आदि के खिलाफ जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता आभियान के तहत आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। एसपी डाॅ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ सदर आस्था जायसवाल ने महिलाओं को जागरूक किया।  उन्होंने इस सम्मेलन में महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जरूरी जानकारी दी। सममेलन में ग्राम प्रधान, सखी समूह की टीम, आशा बहुएँ तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व तथा सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस एवं समाज की संयुक्त भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें तथा महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है तथा महिला सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन के दौरान एसओ गंभीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सुषमा सरोज, स्वाती जायसवाल, शीला यादव समेत काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *