

11 अक्टूबर को विशेष पूजन-अर्चन से होगा शुभारंभ, 13 को बीडीएस लॉन में सजेगा डांडिया का रंगीन मंच; ₹299 से मिलेंगे एंट्री पास
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। जगत जननी मां जगदंबे और माता रानी के पावन आशीर्वाद से पूर्वांचल के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव ‘आजमगढ़ डांडिया नाइट’ का सातवां भव्य संस्करण इस वर्ष आयोजित होने जा रहा है। वीडीएस डांस एकेडमी के तत्वावधान में प्रोपराइटर एवं मुख्य आयोजक अभय सिंह के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष पूजन-अर्चन एवं अनुष्ठान के साथ होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मुख्य डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बीडीएस लॉन में मचेगी डांडिया की धूम
मुख्य समारोह बीडीएस लॉन, सिधारी थाना के सामने, आजमगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। सेलिब्रिटी अतिथियों और कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों के नामों की आधिकारिक घोषणा जल्द आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता में की जाएगी।
₹299 से शुरू होंगे एंट्री पास
मुख्य आयोजक अभय सिंह ने बताया कि लगातार सात वर्षों की सफलता और जनता के भरोसे को देखते हुए इस बार आम लोगों के लिए एंट्री पास विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सिंगल पास: ₹299 — एक व्यक्ति
कपल/पेयर पास: ₹499 — दो व्यक्ति
ग्रुप पास: ₹999 — चार व्यक्ति
आयोजकों ने बताया कि पास सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, इसलिए डांडिया प्रेमी समय रहते अपने पास सुरक्षित करा लें।
इन स्थानों से मिलेंगे ऑफलाइन पास
डांडिया नाइट के पास इन ऑफलाइन बुकिंग केंद्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं—
ZORKO Restaurant — रैदोपुर
Kashi Gomti Jewellers
Speed Travel — ब्रह्मस्थान
Smart Optical
SSG Restaurant — सिधारी
VDS Dance Academy — मुख्य कार्यालय
पास एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और बुकिंग के लिए 9598770819, 9555365834 पर संपर्क किया जा सकता है।
पासधारकों के लिए सात्विक फलाहारी जलपान
आयोजकों के अनुसार आयोजन स्थल पर सभी पासधारकों के लिए रात्रि में सात्विक एवं शुद्ध फलाहारी जलपान की व्यवस्था रहेगी। नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से मूंग दाल का हलवा सहित अन्य सात्विक व्यंजन परोसे जाएंगे।
4K कैमरे, ड्रोन और गिंबल से होगी हाईटेक कवरेज
आजमगढ़ डांडिया नाइट को तकनीकी रूप से भी खास बनाने की तैयारी है। पूरे कार्यक्रम की 4K कंप्यूटराइज्ड लाइव रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके अलावा जिब्बी-ट्रॉली, गिंबल और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से कार्यक्रम की कवरेज की जाएगी।
आयोजन स्थल पर विशेष फोटोग्राफी काउंटर भी रहेगा, जहां प्रतिभागी अपने यादगार पलों की हाई-क्वालिटी तस्वीरों के लिए ऑन-द-स्पॉट ऑर्डर दे सकेंगे।
पारंपरिक परिधान रहेगा ड्रेस कोड, बिना पास प्रवेश प्रतिबंधित
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक परिधान ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस-प्रशासन के समन्वय से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
लकी ड्रा में स्कूटी समेत दर्जनों आकर्षक उपहार
डांडिया नाइट में संगीत और डांस के साथ लकी ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों के अनुसार लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेता को स्कूटी सहित दर्जनों आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
ऐसे में 13 अक्टूबर को बीडीएस लॉन, सिधारी थाना के सामने, आजमगढ़ में होने वाली आजमगढ़ डांडिया नाइट को लेकर डांडिया प्रेमियों में उत्साह बढ़ने लगा है। आयोजन में नवरात्रि की आस्था, पारंपरिक परिधान, डांडिया, संगीत और आधुनिक तकनीक का खास संगम देखने को मिलेगा।