पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, कई घायल, दो गंभीर

आजमगढ़ क्राइम

बिलरियागंज थाना के कासिमगंज में हुई घटना

दोनों पक्षों से जमकर चले लाठी डंडा व ईंट-पत्थर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कासिमगंज कस्बे में रविवार की रात दो पड़ोसी पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बिलरियागंज के कासिमगंज कस्बे में रविवार रात लगभग 8:30 बजे दो पड़ोसी पक्षों आपस में भिड़ गए। प्रथम पक्ष के इंतखाब आलम, शादाब आलम, जावेद, मोहम्मद कैफ तथा नूर आलम रविवार रात दुकान बंद कर एक साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग पहुंचे और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे प्रथम पक्ष के कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जियाउर रहमान सहित एक-दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। सूचना पर बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल पेपर कर दिया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने नूर आलम और शादाब की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल मोहम्मद कैफ का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। हालांकि घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वही पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *