
घटना के समय घर पर था अकेला, परिजन आए तो हुई जानकारी
मेहनाजपुर थाना क्षे़ के पियरा गांव की घटना, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पियरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने टीनशेड की पाइप से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय वह घरपर अकेला था। परिजन जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पियरा गांव निवासी 19 वर्षीय पवन विश्वकर्मा शुक्रवार की शाम घर पर अकेला था। उसकी मां पुनीता देवी की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर मेहनाजपुर बाजार किसी चिकित्सक के यहां गए थे। इसी दौरान पवन ने घर पर लगे टीनशेड के पाइप से फंदा लगा लिया। रात लगभग नौ बजे परिजन घर पहुंचे तो पवन को फंदे पर झुलता देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।