युवती संग दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ शहर

युवती के गर्भवती होने पर प्रकाश में आया था मामला


मुखबिर की सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस ने पकड़ा


आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के गर्भवती होने पर मामला सामने आया था और थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस को दी तहरीर में युवती के परिजनो ने आरोप लगाया था कि अश्वनी व मोहम्मद आजम उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का यह भी आरोप था कि परिवार के लोग जब बाहर रहते थे तो दोनों आरोपी घर पहुंच कर युवती के साथ संबंध बनाते थे। इस बीच युवती की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर डाॅक्टर के पास पहुंचे। जहां जांच के बाद ज्ञात हुआ कि युवती गर्भवती है। पूछताछ में युवती ने परिजनों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियो अश्वनी व मोहम्मद आजम को शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास स गिरफ्तार कर लिया। अश्वनी पुराना चैक कस्बा बिलरियागंज व मोहम्मद आजम नसीरपुर थाना बिलरियागंज का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *