
क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। सम्मेलन में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, बूथों को सशक्त करने तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व और देखरेख में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर पर प्रभावी जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सत्येंद्र राय के नेतृत्व की सराहना की और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।