भीमबर पुलिस चौकी का हुआ शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस भवन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने किया विधिवत भूमि पूजन
आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने विधि-विधान के साथ किया।


शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़ी, संबंधित लेखपाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी लगभग 2 बिसवा भूमि पर निर्मित की जाएगी। भवन में पुलिस कार्यालय, चौकी प्रभारी आवास, पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, मेस, शौचालय, स्नानागार समेत सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


पुलिस विभाग का कहना है कि आधुनिक आधारभूत संरचना से युक्त यह नई चौकी क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि जनसहभागिता और आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को बेहतर, सुलभ और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *