अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की हनुमान प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

दौड़ लगाने वाले युवाओं ने स्थापित किया था हनुमान प्रतिमा


आजमगढ़। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर उर्फ पासीपुर स्थित नहर किनारे स्थापित प्रभु हनुमान जी की प्रतिमा शुक्रवार सुबह खंडित अवस्था में मिलने से ग्रामीणों और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रतिमा को स्थानीय युवाओं द्वारा स्थापित किया गया था, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि किसी अराजक तत्व ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नीयत से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने प्रशासन से दोषी की शीघ्र पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *