
आजमगढ़ की पांचों विधानसभा सीटों पर हुए सम्मेलन, बूथ अध्यक्षों से आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
आजमगढ़ सदर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रॉयल उत्सव बैंक्विट, बेलइसा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में किया गया।
इसी क्रम में मुबारकपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आरके फार्मेसी, सठियांव में आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेहनगर विधानसभा का सम्मेलन आरपीएम मैरिज हॉल, तरवां में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान मुख्य अतिथि रहीं। मेहनगर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह भी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ सदर विधानसभा में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक संरचना की सबसे मजबूत और आधारभूत इकाई बूथ है। पार्टी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के सिद्धांत पर काम करती है। बूथ अध्यक्ष स्थानीय स्तर पर पार्टी और मतदाताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों को और मजबूत करें और आगामी चुनाव में अपने बूथ पर पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आजमगढ़ में भी भाजपा को विजय मिलेगी।
कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, सुशील सिंह, अवनीश मिश्रा, पवन सिंह, मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, सुजीत सिंह, टीका, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अमेरिकन, शेखर सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह, सोनू समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।