
आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार में विरोध करने पर हुआ विवाद, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई
गम्भीरपुर पुलिस ने अंसार, मोहम्मद फहीम और अब्दुल रहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की वैधानिक कार्रवाई
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी करने, सीटी बजाने तथा अश्लील गाने गाने के आरोप में गम्भीरपुर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार 19 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिंद्रा बाजार, रानीपुर रजमो क्षेत्र में स्थानीय लोगों से महिलाओं और बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 352, 351(3), 115(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए भी वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में अंसार पुत्र नेसार अहमद, मोहम्मद फहीम पुत्र नेसार अहमद, अब्दुल रहीम पुत्र नेसार अहमद शामिल है। तीनों आरोपी बिंद्रा बाजार, रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज, प्रभारी मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम, महिला आरक्षी शीला यादव, प्रियंका गुप्ता, अनामिका मिश्रा, अंजू जायसवाल, सुषमा सरोज तथा आरक्षी अजीत पटेल शामिल रहे। आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ ही जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।