
जिला अध्यक्ष अनिल गोंड और जिला महामंत्री दिनेश कुमार गोंड को माला पहनाकर किया सम्मानित
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। भाजपा कार्यालय आजमगढ़ में सोमवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ यादव ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल गोंड और पुनः नियुक्त जिला महामंत्री दिनेश कुमार गोंड को माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री दिनेश कुमार गोंड ने कहा कि हम सभी को मिलकर अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान और भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने नवीन दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष राय, आजमगढ़ पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपचंद गोंड, सूरज सिंह (भाजपा आईटी सेल), देवेश गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।