आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सरफुद्दीनपुर निवासी शिवकुमार यादव को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना सिधारी में मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शम्भू राम एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे।