
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शम्भूपुर निवासी ओमप्रकाश गोंड ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के प्रकाश गोंड और साहिल गोंड ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने लाठी, मुक्का और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उनका पुत्र शिवंकर गोंड बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर अहरौला पुलिस ने प्रकाश गोंड और साहिल गोंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश चंद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।