चादर के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


घर में अकेला रहता था 20 वर्षीय करन, सर्विस सेंटर पर करता था गाड़ी धोने का काम; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई गांव में रविवार रात 20 वर्षीय युवक ने घर की छत में लगे हुक के सहारे चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अहियाई गांव निवासी करन कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीनों भाई और मां दिल्ली में रहते हैं। करन गांव में अकेले रहता था और रानी की सराय स्थित एक सर्विस सेंटर पर गाड़ी धोने का काम करता था।


करन के चाचा कैलाश ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचने पर करन की बाइक बाहर गिरी हुई मिली थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने करन को आवाज लगाकर बुलाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा केवल भिड़काया हुआ था।


ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो करन छत में लगे कुंडे के सहारे चादर से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *