पेपर लीक मामले में प्रदर्शन की आशंका पर भुवर यादव हाउस अरेस्ट

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

भुवर अखाड़ा के संचालक ने पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा पत्रक

आजमगढ़। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के बीच पुलिस ने शुक्रवार को जीयनपुर स्थित भुवर अखाड़े के संचालक भुवर यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि पुलिस सुबह ही उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद भुवर यादव ने पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। पत्रक में उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। गांव, गली और शहरों से उठ रही आवाज सरकार से जवाब मांग रही है।

उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को आजमगढ़ में भी प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। उनका आरोप है कि देर रात पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया, ताकि वह किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

भुवर यादव ने चेतावनी दी कि सरकार को पेपर लीक मामले में तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आखिर कब तक लोगों की आवाज को रोक पाएगी। भुवर अखाड़ा छात्रों, नौजवानों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *