मजार से दर्शन कर घर लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


पति के साथ कछोटा शरीफ बाबा की मजार पर गई थी रेहाना, आजमगढ़ के पास हुआ हादसा; तीन बच्चों की थी मां
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा सिधारी हार्ट, आजमगढ़ के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


झारखंड के सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मिश्र का मोड़ा गांव निवासी रेहाना खातून (30) पत्नी मैनुद्दीन अंसारी अपने पति के साथ कछोटा शरीफ बाबा की मजार पर दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों अंबेडकरनगर पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर घर लौट रहे थे।


सोमवार सुबह करीब चार बजे ट्रेन सिधारी हार्ट, आजमगढ़ के पास पहुंची। इसी दौरान रेहाना अचानक ट्रेन से नीचे गिर गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।


बताया गया कि रेहाना दो पुत्र और एक पुत्री की मां थीं। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *