अठवरिया मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


सुबह से दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, रात में हुआ किशन कन्हैया का जन्म

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। सदावर्ती स्थित श्री अठवरिया मंदिर में चार सितंबर को अठवरिया परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिला, पुरुष और बच्चों ने ठाकुर जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।


अठवरिया परिवार के सदस्य अमृत अग्रवाल और श्याम प्रकाश ने बताया कि रात में निर्धारित समय पर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हुआ। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालुओं ने कीर्तन, दर्शन और पूजन किया। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक अठवरिया मंदिर में ठाकुर जी के साथ गोपियों की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहती है।


जन्माष्टमी पर अठवरिया परिवार के सदस्य सुबह से ही मंदिर की सेवा में जुटे रहे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने भी सपरिवार मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए।


इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, नवनीत दास, आनंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, संदीप गोयल, सौरभ डालमिया, सीताराम, शशिभूषण गर्ग, अतुल अग्रवाल मुन्ना, ज्ञान चंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय कृष्ण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, सुनील अग्रवाल गप्पू, राधामोहन गोयल, रिंपल अग्रवाल सहित अठवरिया परिवार और समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *