सपा कार्यालय में शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाश से भर देता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, संस्कार और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य शिक्षा और शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी शिक्षक का महत्व कम नहीं हुआ है। शिक्षक विद्यार्थियों को सोचने, सवाल करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर, राष्ट्रीय सचिव अजीत राव, जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *