प्रतिभा निकेतन में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस, राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों ने बताए गुरु के महत्व

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। एटलस टैंक स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस में सहभागिता की। विद्यालय की सभी कक्षाओं में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और आदर्शों से परिचित कराया।

प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करने और लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़कर जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *