शिक्षकों की आत्मा में बसता है शिक्षक मसीहा पंचानन का नाम : बृजेश राय

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने संघर्षों और योगदान को किया याद

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। हरिऔध नगर में शनिवार को शिक्षक मसीहा स्वर्गीय पंचानन राय की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि शिक्षकों को परतंत्रता की जिंदगी से निकालकर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने में पंचानन राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज आज जिन उपलब्धियों पर खड़ा है, उनमें पंचानन राय के संघर्षों की बड़ी भूमिका है। शिक्षक हित में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।


जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए पंचानन राय का चट्टान की तरह अडिग रहना संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी अर्जित उपलब्धियों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


सभा की अध्यक्षता बृजेश राय और संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान कमलेश राय, प्रभाकर राय, अवधेश त्रिपाठी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मन्नू यादव, परशुराम यादव, सर्वेश्वर पांडेय, अनिल राय, हृषिकेश मिश्र, प्रदीप यादव, दीपक यादव, अनुपम पांडेय, रविंद्र राय, सुनील यादव, केसरी राय, अजय राय सहित अन्य शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचानन राय की पुत्री विनीता राय एवं अमिताभ सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *