
डॉ रणधीर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने लिया शपथ
आजमगढ़। आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत शाखा, आजमगढ़ के तत्वावधान में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एलवल में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह कार्य गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भक्तवत्सल तथा सीताराम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही
अध्यक्ष – डॉ. देवेश दूबे
सचिव – डॉ. रणधीर सिंह
संरक्षक – सीताराम पांडेय
उपाध्यक्ष – डॉ. चमन लाल
कोषाध्यक्ष – डॉ. नीरज सिंह
महिला प्रमुख – डॉ. नेहा दूबे
संयोजक – डॉ. अनिल पांडेय
मीडिया प्रभारी – डॉ. सी.जी. मौर्य
सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान तथा संतुलित आहार-विहार अपनाकर व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ एवं निरोग जीवन जी सकता है।
नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं
कार्यक्रम के दौरान डॉ. भक्तवत्सल एवं डॉ. वेद प्रकाश सिंह को गोरक्ष प्रांत के आजमगढ़ मंडल के विस्तार की नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सी.जी. मौर्य ने किया। अंत में ‘आरोग्य संपदा’ पत्रिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर कौशल कुमार राय, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. राय, डॉ. अभिषेक राय, संदीप पांडेय सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।