पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई, करीब दर्जनभर लोगों पर आरोप

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


विषहम मिजार्पुर गांव में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के बाद साफ होगी घटना की पूरी तस्वीर
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के विषहम मिजार्पुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एक युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी शमशु पुत्र रियाज कुरैशी को शाम के समय पड़ोस के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पड़ोसी के घर जाने को लेकर पूछताछ के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने शमशु के साथ मारपीट शुरू कर दी।


आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से शमशु की पिटाई की। उसे बचाने के लिए परिवार या गांव का जो भी व्यक्ति मौके पर पहुंचा, उसके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपित शमशु को उसके परिजनों के हवाले कर चले गए।


पीड़ित पक्ष ने रियाज, शाहनवाज, इमामू समेत करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।


हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *