छेड़छाड़ व युवती पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ एफआईआर

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

मारपीट, गला दबाने, कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोप, न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर में छेड़छाड़, मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास, कपड़े फाड़ने और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति लंबे समय से युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने और इसकी जानकारी परिजनों को देने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 18 मई 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान परवेज, कुरैशी, साकिर, अफसाना, शबाना, राहत बानो और तुबा बानो लाठी-डंडा व अन्य हथियारों के साथ युवती के घर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की। शिकायत में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने, कपड़े फाड़ने तथा धमकी देकर मौके से चले जाने का भी आरोप लगाया गया है।


पीड़िता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर निजामाबाद थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *