स्कूल के लिए निकली छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़ शहर

सुबह घर से निकली, न स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी; तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र से एक छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन न तो विद्यालय पहुंची और न ही वापस घर लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा 1 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *