कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आ कर युवक की मौत, मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, कान से कम सुनाई देने की बात आई सामने
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय सेवक पुत्र बसन्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


बताया गया कि सेवक को कान से कम सुनाई देता था। गुरुवार को वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


सेवक के परिवार में दो पुत्रियां कुसुम और पुष्पा तथा दो पुत्र नरेंद्र और हरेंद्र हैं। परिजनों के अनुसार तीन बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र हरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है। सेवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *