दही हांडी प्रतियोगिता में सिधारी की टीम ने जीते 51 हजार रुपये

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन, ढोल-ताशों के बीच गोविंदाओं ने लगाए जोर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची गोविंदाओं की टोलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर कई बार प्रयास किया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच गोविंदाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई प्रयासों के बाद सिधारी क्षेत्र की गोविंदा टीम ने दही हांडी फोड़कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
प्रतियोगिता देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हांडी फूटते ही लोगों ने तालियां बजाकर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया।
विजेता टीम को मिला 51 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता में विजेता सिधारी क्षेत्र की कुसुमलता सिंह और हर्ष सिंह की टीम को मुख्य ट्रस्टी कुसुमलता सिंह की ओर से 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद विजेता टीम के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, हर्ष सिंह, कुसुमलता सिंह, बाबी सिंह रेडा, प्रकृतिक सिंह रेडा, पुन्नू सिंह रेडा, राबी सिंह रेडा, नायक यादव, रिशु सिंह, नरसिंह यादव, नीतू सिंह, राजेश यादव, रामचंद्र यादव, रमाशंकर, कवल धारी, सुभाष यादव, बबन, कामता, हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *