

जिवली गांव में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर जुटे भाजपा नेता और गणमान्य लोग, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हिंदी न्यूज़ 24
बरदह। स्थानीय क्षेत्र के जिवली गांव में शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर स्वर्गीय जमुरता राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट पंचायतीराज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान ने स्वर्गीय जमुरता राय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कई जिलों से पहुंचे भाजपा नेता
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ शैलेंद्र सिंह गुड्डू, टीपू सिंह, ऋषिकांत राय, मार्टिनगंज तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल रहे।
आजमगढ़ जिला मुख्यालय के अलावा मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर समेत कई जनपदों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिवली गांव पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौजूद रहा।