

तरवा महाराजपुर गांव पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कहा- क्षेत्र में हमेशा खलेगी उनकी कमी
हिंदी न्यूज़ 24
तरवा। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवा के प्रबंधक एवं समाजसेवी प्रभाकर सिंह के पिता प्रतिष्ठित समाजसेवी धर्मराज सिंह के निधन पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव तरवा महाराजपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने गांव पहुंचकर स्वर्गीय धर्मराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कारागार मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय धर्मराज सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धर्मराज सिंह को शत-शत नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
भाजपा नेताओं और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह, प्रमुख समाजसेवी बनवीरपुर दुर्वासा अनिल सिंह, वकील सिंह, लालता मास्टर, प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, रामा राजभर, सुनील यादव, अरविंद सिंह, बीडी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश सिंह, साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पांडेय सरस, आलोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय धर्मराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।