बेटी के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष पर हमला, पांच नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पर पहुंचे थे मायका पक्ष के लोग

गंभीरपुर थाना क्षेत्र का मामला, प्रकरण कि जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना में जौनपुर कि रहने वाली एक महिला ने बेटी के पति समेत उसके ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया कि बेटी की पिटाई की सूचना पर वह परिजनों के साथ उसके ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उन पर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जौनपुर जिले की रहने वाली सुशीला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी गंभीरपुर क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि दामाद उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। 24 जुलाई 2026 को वह अपने परिजनों के साथ बेटी के घर पहुंचीं तो वहां दामाद और उसके परिजनों ने एकजुट होकर उनपर हमला बोल दिया।

बेटी के ससुराल वालो ने लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें सुशीला के देवर के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल का उपचार अस्पताल में कराया गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत, वंशराज, शीला, अतुल उर्फ मोनू और प्रमोद समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *