
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गॉव में हुई थी मारपीट, वीडियो हुआ था वायरल
आजमगढ़। जीयनपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोड़रा निवासी रामहंस साहनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी उनके हिस्से की छह बिस्वा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 0332/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 119(2) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक जाफर खां और पुलिस टीम ने चारों नामजद अभियुक्तों को थाना गेट के बाहर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मैनेजर साहनी (50)
मुनीब साहनी (42)
रोहित साहनी (21)
राजकुमारी (48)
चारों निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जाफर खां, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मेराज अली एवं महिला आरक्षी अर्चना कुशवाहा शामिल रहीं।