आजमगढ़: रमा हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 94 गर्भवती महिलाओं का हुआ परीक्षण

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित रमा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू सिंह की देखरेख में हुआ, जिसमें 94 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि रमा हॉस्पिटल में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है।


उन्होंने बारिश के मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं को अच्छी तरह धोकर ही सेवन करें, उबालकर या सुरक्षित पानी पिएं तथा फास्ट फूड और अधिक मसालेदार भोजन से बचें। साथ ही स्वच्छता अपनाने और खुले में शौच न करने की अपील करते हुए कहा कि इससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।


रमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित सिंह ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगे भी प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।


इस अवसर पर अविनाश सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, शुभम सिंह, नागेंद्र मौर्य, अखिलेश यादव, चांदनी यादव सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *