आजमगढ़: इंस्टाग्राम रील में डमी पिस्टल दिखाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

सरायमीर पुलिस की ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई, डमी पिस्टल बरामद
आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक डमी पिस्टल भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। जांच में पता चला कि अभिषेक सोनी पुत्र अनिल कुमार सेठ, निवासी मोहल्ला ठठेरी बाजार, कस्बा व थाना सरायमीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी abhishek_seth_59 से कमर में डमी पिस्टल लगाकर पंजाबी गीत के साथ एक रील पोस्ट की थी।


पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो से आमजन में भय और अफवाह का माहौल बन रहा था तथा लोगों द्वारा इस पर आपत्ति भी जताई जा रही थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक डमी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *