सरायमीर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


मजलिस से लौटते समय हुआ हादसा, पति बाल-बाल बचे; पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की
बलरामपुर। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर मंदिर के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर रोजा मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय अज्जन हुसैन अपनी पत्नी 45 वर्षीय किशवर बानो के साथ मेहनगर थाना क्षेत्र के शाह देवइत गांव में आयोजित एक मजलिस में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय पवई लाडपुर मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक की साइड उनकी बाइक से टकरा गई।
टक्कर लगने से किशवर बानो सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति अज्जन हुसैन इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *