भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जिले में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आजमगढ़ आगमन पर जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। आजमगढ़-जौनपुर सीमा स्थित कंजहित से लेकर लालगंज मार्केट, गोमडीह मोहम्मदपुर और रानी की सराय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।


इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय, आजमगढ़ में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का विशाल माला पहनाकर सम्मान किया गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें।


कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख पारस यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *