जीयनपुर में पप्पू यादव का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

आजमगढ़ शहर

संत समाज व स्थानीय लोगों ने निकाला विरोध मार्च
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के जीयनपुर में सोमवार शाम महंत शिवसागर भारती के नेतृत्व में संत समाज और स्थानीय लोगों ने विरोध मार्च निकालकर बिहार के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। रजादेपुर मठ से जीयनपुर तक निकाले गए मार्च में प्रदर्शनकारियों ने “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए।


जीयनपुर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव का पुतला फूंका और उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई।


प्रदर्शन के दौरान जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में महंत पवन गोस्वामी सहित संत समाज एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *